
सेवा स्वयं अपना पुरस्कार है!
guthanisiwan.com का एकमात्र उद्देश्य हमारे प्यारे गाँव गुठनी (Guthani) और इसके आस-पास के क्षेत्रों की हर छोटी-बड़ी खबर और सूचना आप तक पहुँचाना है। हम केवल समाचार साझा नहीं करते, बल्कि अपने समुदाय को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।
हमारा मानना है कि जानकारी ही शक्ति है। गुठनी को एक स्थिर, रचनात्मक और प्रगतिशील गाँव बनाने की दिशा में यह हमारी एक छोटी सी पहल है। हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र का हर नागरिक जागरूक हो और अपने गाँव के विकास में भागीदार बने।