शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता - डॉ कन्हैयालाल।
गुठनी (सिवान) शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता। शिक्षक तो अपने कर्तव्य का पालन अपने गुणों के माध्यय से समाज मे सदैव करता रहता है। उक्त बातें शिक्षक विदाई समारोह को संबोधित करते हुये प्रभारी प्रधानाध्यपक डॉ कन्हैया लाल गुप्त किशन ने कही उन्होंने कहा आज शिक्षक समाज और सरकार की दो धूरियों में कैसे पीस रहा है। आज समाज में शिक्षक के सम्मान में गिरावट आई है। इसमें कहीं न कहीं कुछ तथाकथित शिक्षक भी जिम्मेदार है। शिक्षक को अपनी गरिमा का सदैव ध्यान रखना चाहिए। गुठनी थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुरमौली से सेवानिवृत्तहुये शिक्षक विजय कुमार शर्मा को एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई की गयी। प्रभारी व्यास राम ने सभी आगंतुकों का इस अवसर पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। विदाई कार्यक्रम को बकुलारी इंटर कालेज के प्राचार्य विद्यासागर सिंह, राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सोहगरा के प्रधानाध्यापक रविन्द्र यादव, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डरैला के प्रधानाध्यापक राम कैलाश हरिजन, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार,पूर्व प्रधानाध्यापक रामविलास यादव, रामानंद यादव,रमायन सिंह, रवींद्र सिंह, अरविन्द प्रसाद पटेल,संतोष चौरसिया, प्रीति कुमारी, रिजवाना परवीन आदि ने संबोधित किया। विदाई समारोह की अध्यक्षता सह संचालन मध्य विद्यालय सोहगरा के प्रधानाध्यापक डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन ने किया।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)