मां की दवा लाने गये युवक की सड़क दुर्घटना में मौत।
गुठनी(सिवान) स्थानीय थानाक्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी सविनय शर्मा के पुत्र विकास कुमार(19 वर्ष) की मौत यूपी के सलेमपुर थानाक्षेत्र के सहला मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी। विकास के साथ गया उसका चचेरा भाई श्रवण भी घायल हो गया है। विकास अपनी माँ का दवा लाने बाइक से चचेरे भाई श्रवण के साथ यूपी के सलेमपुर गया था। सोमवार को सलेमपुर से दवा लेकर वापस आने के क्रम में सलेमपुर लार मुख्य मार्ग पर सहजौर व नवलपुर के बीच सहला मोड़ के समीप किसी वाहन की ठोकर से बाइक सहित दोनों सड़क पर गिर गये। सड़क पर गिरने के साथ ही विकास दम तोड़ दिया तथा श्रवण घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी सलेमपुर पुलिस को दी तथा श्रवण को अस्पताल पहुचाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची सलेमपुर पुलिस ने शव का शिनाख्त कर उसके घर सूचना दिया तथा परिजनों के पहुचने पर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया सदर भेज दिया। सोमवार देर शाम विकास का शव उसके गांव मझवलिया लाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से विकास का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया। घटना के बाद विकास की मां मुन्नी देवी व उसकी दो छोटी बहनों का रो रो कर हाल बुरा है। विकास के पिता विदेश में नौकरी करते है घटना की जानकारी होते ही वे विदेश अपने घर के लिये निकल गये है। विकास के चिता को उसका छोटा भाई आकाश ने मुखाग्नि दी। विकास अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)