अरब देशो से पैसा मंगाकर पाकिस्तान सहित अन्य देशो में भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ाया।

कृष्ण मोहन शर्मा, June 11, 2023

Views514

सिवान

अरब देशो से पैसा मंगाकर पाकिस्तान सहित अन्य देशो में भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सिवान पुलिस को सफलता मिली है। शनिवार को सिवान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम ब्रहमस्थान के हरेन्द्र सिंह पिता स्व० कृष्णा सिंह के घर गोपालगंज से कुछ लोग एकत्रित होकर विदेशी पैसा का हिसाब कर रहे हैं। इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाजगंज के नेतृत्व में हरेन्द्र सिंह के घर पर छापामारी किया गया।

छापामारी के क्रम में हरेन्द्र सिंह के घर से 03 व्यक्तियों को अग्नेयास्त्र, गोली, वाहन, नगद रूपया एवं सिमकार्ड, डेबिट कार्ड लैपटॉप, स्वाईप मशीन, मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया है कि इनलोगों के गैंग का सरगना राज कुमार पिता मनिन्द्र शर्मा तथा विश्वजीत कुमार पिता मनोज कुमार सिंह ग्राम ब्रह्मस्थान थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान हवाला का कारोबार करता है।

इन दोनों के द्वारा गाँव के भोले व्यक्तियों को पैसा का प्रलोभन देकर उनके नाम पर खाता तथा डेबिट कार्ड फर्जी तरिक्के से बनवाया जाता है और उन खाताओं पर बाहर (विदेश) यानि सउदी अरब से करोड़ो रूपया मंगवाया जाता है एवं इन रूपये को पाकिसमान, बंगलादेश, इजराईल एवं अन्य देशों में यू. एस. डी. में कन्वर्ट कर दूसरे दूसरे देशो में भेजा जाता है। तत्पश्चात राज कुमार शर्मा के घर छापामारी किया गया तो राजकुमार के कमरा से विभिन्न बैंक का डेबिट कार्ड, कई व्यक्तियों के बैंक का पास पासबुक, डिजिटल कैमरा, विभिन्न कम्पनी का कई सीम कार्ड तथा अन्य आपत्जिनक समान बरामद हुआ। इस संबंध में साईबर थाना सिवान में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है तथा अन्य बिन्दुओं पर जॉच / अनुसंधान पुलिस कर रही हैं।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पता:-

1- शेख कलीम अहमद पिता शेख आलमगीर ग्राम मीरअलीपुर थाना थावे, जिला गोपालगंज ।

2- राजेश कुमार पिता स्व० श्रीनिवास प्रसाद ग्राम साघुचक वार्ड नं0 03 थाना नगर, जिला गोपालगंज।

3- मनु कुमार सिंह पिता विजेन्द्र सिंह ग्राम ब्रहमस्थान थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान ।

छापेमारी दल में पोलस्त कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज,पु.अ.नि. संजीव कुमार, थानाध्यक्ष, भगवानपुर हाट।,पु.अ.नि. रवि कुमार, भगवानपुर हाट थाना।,पु.अ.नि. चाँदनी भगवानपुर हाट थाना,पु.स.अ.नि. शैलेश कुमार सिंह, भगवानपुर हाट थाना।, सिपाही संजय ठाकुर, प्रवीण कुमार, अजय कुमार सभी भगवानपुर शामिल रहे।

साभार-प्रेस विज्ञप्ति सिवान पुलिस

बरामदगी:-

1-30.06 बोर का स्पोर्टिंग राईफल -01, गोली-05

2- रिवाल्वर -01, गोली-13

3- महिन्द्रा एक्स. यू भी. कार- 01

4. क्रेडिट कार्ड-01

5-डेबिट कार्ड-19

6-नगद - 2,67,000/- दो लाख सड़सठ हजार ।

7- मोबाईल- 06

8- विभिन्न व्यक्तियों के बैंक का पासबुक

9- स्वाईप कम्पनी का सीम कार्ड - 16

10-लैपटॉप -01

11- डिजिटल कैमरा - 01

12- एयरटेल कम्पनी का सीम कार्ड-16

13- वोडा आईडिया कम्पनी का सीम कार्ड - 06

14- जीयो कम्पनी का सीम कार्ड-01

15- बी.एस.एन.एल. कम्पनी का सीम कार्ड - 01

16- पैन कार्ड - 01