भू-अर्जन और निबंधन दोनो का अलग अलग है भूमि वैल्यू दर।
गुठनी (सिवान)
भू-अर्जन और निबंधन विभाग दोनो के भूमि वैल्यू दर में अंतर है उक्त बातें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रिजवान फिरदौश कुरैशी ने गुठनी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित जन प्रतिनिधियों व भू-स्वामियों संग जिला प्रशासन की बैठक को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने रामजानकी पथ निर्माण में पड़ने वाले भूमि के स्वामियों के सवाल के जवाब में जानकारी देते हुये उक्त बातें बताई। उन्होंने कहा सड़क किनारे की भूमि और सड़क के काफी पीछे की भूमि का वैल्यू दर भू-अर्जन के तहत एक समान है जबकि निबंधन ( रजिस्ट्री ऑफिस) के अनुसार ऐसा नही है। विदित हो कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 "ए" पर रामजानकी पथ फोर लेन योजना के तहत भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है और भूमि सर्वे के बाद सभी रैयतों को मुआवजा लेने के लिए नोटिस मिला हुआ है। रैयतों ने सरकार द्वारा मिल रही मुवावजा को काफी कम बताते हुये विरोध किया है। रैयतों के विरोध को देखते हुये जिला प्रशासन ने अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को गुठनी प्रखंड कार्यालय के संभागर में एक बैठक आयोजित करवाया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार के अलावा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रिजवान फिरदौश कुरैशी,जिला अपर भू-अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार,सीओ डॉ विकास कुमार सहित अंचल कर्मचारी के अलावा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व रामजानकी पथ में पड़ने वाले भूमि के भू-स्वामी मौजूद रहे। एसडीएम सुनील कुमार ने जन प्रतिनिधियों और भू-स्वामियों से आग्रह किया कि रामजानकी पथ निर्माण कार्य को गति देने में सहयोग करें।
भूमि अधिग्रहण का मुआवजा सरकार के नियमावली के तहत ही निर्धारित किया गया है इसे रैयत लोग स्वीकार करे और जहां जिसका मुवावजा कम लगे वे लोग आपत्ति भी दर्ज करवा दे। उन्होंने यह भी बताया कि जो नोटिस अभी निर्गत हुआ है वह केवल भूमि का है भूमि पर बने भवन का मुवावजा नोटिस बाद में निर्गत होगा उसका सर्वे कार्य प्रगति पर है। रामजानकी पथ में पड़ने वाले भूमि का सर्वे जब हुआ उस समय जिस स्थिति भूमि थी वही स्थिति मुआवजा निर्धारण के समय मान्य है।
बैठक में प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, नगर पंचायत मुख्य पार्षद राजेश कुमार,मुखिया नमिलाल पासवान,ललन सिंह,श्रीनिवास गुप्ता, रणजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद समरजीत सिंह,राजनाथ प्रसाद,उदय राज,दिनेश गुप्ता,विद्यासागर शर्मा,विजय पाल,सहित काफी लोग मौजूद थे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)