विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत,मचा कोहराम।
गुठनी
गुठनी के पचनेरुई (यादव टोला) में मंगलवार सुबह विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गयी। युवक पचनेरुई गांव निवासी लालबाबु यादव का पुत्र विशाल उर्फ सुकठ यादव(21 वर्ष)है। विशाल मंगलवार सुबह घर के बगल वाले बिजली खंभे के समीप खड़ा था और उसका हाथ खंभे के तार के संपर्क में आ गया जिसमें विद्युत धारा प्रवाहित हो गया था। उस तार के चपेट में आने के बाद जबतक लोग उसे छुड़ाते तबतक छटपटाते हुये स्वतः गिर पड़ा। परिजन उसे उठाकर लगे राख वगैरह मलने लेकिन उसे बचा नही सके। उसकी मौत होते ही परिजनों के चीख पुकार से पूरे गांव के लोग पहुच गये और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित पुलिस प्रशासन को फोन किया।
मिलते ही पंचायत के मुखिया ललन राय,पूर्व मुखिया भीम यादव,लालबाबु सिंह,चंद्रभान सिंह,स्थानीय चौकीदार वकील अंसारी सहित काफी लोग पहुच गये। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने एएसआई प्रमोद तिवारी को मौके पर भेजा जिन्होंने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद गांव में गम का माहौल बन गया। विशाल अपने दो भाइयों में छोटा था उसकी दो बहने निशा कुमारी तथा सोनम कुमारी अपनी माता आशा देवी के साथ चीख चीख विशाल को पुकार रही थी। बड़ा भाई विकाश बाहर रहता है घटना के समय भी वह बाहर ही है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)