गुठनी में विद्युत संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृष्ण मोहन शर्मा, November 2, 2024

Views176

गुठनी प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को विद्युत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजली विभाग के योजनाओं एवं सेवाओं की समुचित जानकारी देना एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रचार-प्रसार करना है। साथ ही साथ क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेना एवं समयबद्ध तरीके से निपटारा करना आदि शामिल था। संवाद कार्यक्रम में लोगों को स्मार्ट मीटर लगाने के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कनीय अभियंता संतोष सावंत व सीओ डॉ विकास कुमार ने लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाये और बताया कि इससे लोगों को क्या-क्या फायदा है। उन्होंने लोगों को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जागरूक भी किया। मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व आशा कर्मियों को इस संवाद कार्यक्रम में विशेष रूप से स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूक किया ताकि ये घर-घर पहुंच स्मार्ट मीटर के प्रति फैली भ्रांतियां दूर करेंगी और बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी देंगी। सीओ ने कहा कि इसके बाद पंचायत स्तरीय कैंप लगाकर स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर मुखिया लल्लन सिंह, रणजीत कुशवाहा, नवमिलाल पासवान, लाइन मैन प्रमोद पांडेय, अरुण कुमार, अमरनाथ बैठा, विजेंद्र मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।