.गुठनी पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलासा,चोरी का सामान बरामद।

कृष्ण मोहन शर्मा, October 7, 2025

Views1323

गुठनी(सिवान) गुठनी पुलिस ने चोरी कांड का खुलासा करते हुये चोरी गये सामान बरामदगी के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ है और चोरी गया सामान बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि स्थानीय थानाक्षेत्र के सेमाटार गांव से रविवार रात एक घर से बर्तन,ज्वेलरी इत्यादि की चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुये घटना में शामिल चोर की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गये सामान की बरामदगी कर ली गयी। बरामद सामानों में चार पीतल के हांडी,एक पीतल का करछुल, एक पीतल का परात,दो पीतल की छालियाँ,सोने के कान के टॉप्स की एक जोड़ी तथा चांदी का पायल की एक जोड़ी शामिल है। गिरफ्तार युवक की पहचान गुठनी पश्चिमी निवासी हैदर अली के पुत्र आरिफ अली के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है या नही इसके लिये उससे पूछताछ की जा रही है।