गुठनी का सिद्धांत बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट।
गुठनी(सिवान) नगर पंचायत गुठनी बाजार निवासी रामसागर गुप्ता का पुत्र सिद्धांत सागर ने यूपीएससी जीडीएस की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में विधिवत कठोर प्रशिक्षण पाने के उपरांत शनिवार को पासिंग आउट परेड के दौरान लाइट कैवेलरी रेजिमेंट पंजाब में पदस्थाना पाया है। शनिवार को चेन्नई एकेडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में उसके माता पिता शामिल हुये और गौरवान्वित महसूस किये इसके साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रौशन हुआ। क्षेत्र के तमाम लोगों ने सिद्धांत को शुभकामनाएं दी है। लेफ्टिनेंट सिद्धांत सागर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। सिद्धांत ने स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जलिपा कैंट से पूरी की जहां उसने कम उम्र से ही नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। स्कूल के दिनों में कक्षा पर्यवेक्षक और फुटबॉल कप्तान के रूप में कार्य किया जो उनके अनुशासन और टीम भावना को प्रदर्शित करता है। खेलों के प्रति उसका समर्पण ने उसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जहां उसने केआईआईटी भुवनेश्वर में अंडर-16 वर्ग का प्रतिनिधित्व किया। उसनें जिला फुटबॉल संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ टीम में राज्य स्तर पर कई बार खेला, जो उत्कृष्टता के प्रति उनकी निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उच्च शिक्षा के लिए जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और अनुसंधान केंद्र में दाखिला लिया तथा कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान भी फुटबॉल के प्रति उनका जुनून बरकरार रहा और वे अपने विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम के कप्तान बने।देश की सेवा करने की उसकी आकांक्षा प्रबल बनी रही। अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी सीडीएस परीक्षा की तैयारी में खुद को समर्पित किया और ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से अन्य उम्मीदवारों का मार्गदर्शन और सलाह भी ली। तीन अथक प्रयासों के बाद उनकी लगन रंग लाई जब उनका चयन भारतीय सेना में अधिकारी के पद के लिए हुआ। वे चेन्नई स्थित प्रतिष्ठित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समर्पण,अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ,उन्होंने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया और अब 7 मार्च 2026 को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त पाया। बेटे के साथ पासिंग आउट परेड में शामिल होनेपर उनके पिता रामसागर गुप्ता व माता सुनीता गुप्ता ने कहा कि यह मौका हमारे परिवार,गांव और समाज के लिए वास्तविक गर्व का क्षण है। सिद्धांत को बधाई देने वालों में डॉ राजीव कुमार वर्मा,डॉ मुकुल कुमार वर्मा,नप चेयरमैन राजेश गुप्त, वासुदेव शर्मा,शिवसागर गुप्त,गुलाम रसूल उर्फ मुंशी मियां, पूर्व प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह,बब्बन यादव,पूर्व मुखिया ध्रुप चौधरी,अमर शर्मा सहित कई अन्य शामिल है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)