गुठनी के किशोर ने गुजरात मे की आत्महत्या,शव पहुचा घर,मचा कोहराम।

कृष्ण मोहन शर्मा, 5 Jul 2023, 8:25 pm

Views1330

गुठनी

स्थानीय थानाक्षेत्र के डरैला गांव निवासी नूर आलम का पुत्र रहमत अली (16 वर्ष) ने गुजरात के अहमदाबाद में आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समय कर लिया है। रहमत अपने पिता संग वहां रहता था। रहमत का पार्थिव शरीर बुधवार को अहमदाबाद से पैतृक घर डरैला गांव निजी एम्बुलेंस द्वारा लाया गया। शव पहुचते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार रहमत ने आत्महत्या के लिये फांसी के फंदे का प्रयोग किया था।

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुची गुजरात पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौप दिया था। घटना सोमवार को बतायी जा रही है।