स्वास्थ मंत्री ने किया सोहगरा शिवधाम में पूजा अर्चना।

कृष्ण मोहन शर्मा, July 7, 2024

Views152

गुठनी बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री माननीय मंगल पांडे ने रविवार को सोहगरा शिवधाम पहुच कर पौराणिक शिवलिंग पर जलार्पण किया व विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत अरविंद गिरी व विद्वत पंडितजनों वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा विधिवत पूजा करवाया। शिव मंदिर के गर्भगृह में काफी समय तक द्वापरयुगीन विशालकाय शिवलिंग की आराधना मंत्री श्री पांडे ने की। पूजा के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम की सूचना पर बाबा हँसनाथ सेवा समिति सह मंदिर कार्यसमिति के सदस्यों व महंथ परिवार ने सोहगरा एक छः बेड के अस्पताल बनवाने की मांग माननीय मंत्री श्री पांडे से की। स्वास्थ मंत्री श्री पांडे ने आश्वासन दिया कि हम अस्पताल बनवा देंगे लेकिन इसके लिए छः कट्ठा जमीन की जरूरत है। सीओ से जमीन उपलब्ध करवाइए और अगर सरकारी भूमि नही है तो कोई दानदाता भूमि उपलब्ध करवाए अस्पताल बनेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे,राहुल तिवारी,पूर्व जिला पार्षद समरजीत सिंह,विनोद तिवारी,विनीत तिवारी,मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर,शिवाजी पांडे,नीतीश कुशवाहा,राजनाथ प्रसाद,धर्मेंद्र सिंह,चंद्रशेखर राय,विद्यासागर बैठा,संतोष तिवारी,सहित भाजपा के कई मुख्य नेता व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।