जिला प्रशासन का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित।
गुठनी
सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्धघाटन विशिष्ट अतिथि सह जिलाधिकारी मुमुल कुमार गुप्ता व जीविका दीदियों की प्रतिनिधि गायत्री देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
बाबा बालनाथ उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज की बच्चियों द्वारा स्वागत गान,लोक मान्य तिलक उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा बिहार गीत तथा जिला से आये कलाकारों की टीम द्वारा शिक्षा गीत की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं की विधिवत जानकारी आमलोगों को दी गयी। डीएम मुकुल कुमार ने श्रमकार्ड धारी श्रमिको के लाभ को बड़ी बारीकी से आम लोगों को समझाया।
उन्होंने बताया जिस मजदूर के पास श्रम कार्ड है उस परिवार में स्वाभविक मृत्यु पर भी दो लाख का अनुदान मिलता। इसके अतिरिक्त उन्होंने श्रमिकों को श्रमकार्ड बनवाने लेकर उसका लाभ लेने तक कि प्रक्रिया को काफी सुगमता से बताया। कार्यक्रम में भिन्न भिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया था जिसमे हस्तकला के माध्ययम से योजनाओं का डमी दिखाया गया था। जीविका दीदियों द्वारा निर्मित हस्तकला का प्रदर्शन अपने स्टाल पर जीविका परियोजना द्वारा किया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। जीविका दीदियों ने आपबीती बताकर जीविका को अपना मजबूत सहयोगी बताया। जनसंवाद कार्यक्रम को स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की।
आम लोगों ने अपनी राय देते हुये बताया कि इस कार्यक्रम के माध्ययम से हमलोगों ने काफी योजनाओं को जान व समझ पाए है जिसकी जानकारी नही थी।जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने जितनी योजनाओं को बताया है वह 10-20 प्रतिशत मात्र है जो अति महत्वपूर्ण है पूरी योजनाओं की जानकारी देने में काफी समय लग जायेगा। जिन योजनाओं की जानकारी हम नही दे पाए है उस सम्बंध में हम जानकारी साझा करना चाहते है कि आप और आपके हर जरूरत के लिये सरकार की योजनाएं है। जिलाधिकारी ने शिक्षा और महिला विकास पर काफी प्रेरित बाते बतायी।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में लगे सभी स्टालो का निरीक्षण किया उन्होंने जीविका और जीविका दीदियों की सराहना की। जीविका परियोजना के डीपीएम कृष्णा कुमार गुप्ता सतत्त् जीविकोपार्जन के जिला नोडल आदर्श कुमार,बीपीएम सुजीत कुमार,बीआरपी दीक्षा ओझा,एसी रणविजय सिंह,सीसी मनीषा कुमारी,शैलेंद्र कुमार,जीविका इंद्रावती देवी,मुन्नी देवी,उर्मिला देवी,गायत्री देवी आदि की सराहनीय भूमिका रही। जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी को पौधा और गुलदस्ता भेंट किया। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सक सुभाष कुमार,डॉ संजय,डॉ हारून,डॉ नितेश मिश्रा,डॉ सीमा कुमारी,सीएचओ अम्बिका द्विवेदी,राहुल प्रजापति, मिंटू कुमार,एसटीएस सहाना खातून,एफपीसी राजन प्रसाद आदि मौजूद रहकर कार्यक्रम में आयी महिलाओं का इलाज किया। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली और उन्हें निर्देश भी दिया। पंचायती राज विभाग मे कार्यरत पंचायत कार्यपालक सहायक आजाद मिश्र अमित विश्वकर्मा, विशाल पाण्डेय के द्वारा बेहतरीन रूप से निर्मित पंचायत सरकार भवन तथा लेखापाल सह आईटी सहायक ज्योति कुमारी एवं प्रियंका गुप्ता ने कुआं का जीर्णोद्धार,सोलर स्ट्रीट लाइट, मुक्ती धाम जैसे कला को प्रदर्शित किया। कृषि विभाग, आत्मा से सुरज महिला खाद्य सुरक्षा समुह के द्वारा विभिन्न तरह के मडुआ, बाजरा मिश्रण कर लड्डू पेडा रसगुल्ला निमित्त किया गया था जिसे जिलाधिकारी व उप विकास आयुक्त ने खाया और पसंद आया। वही मनरेगा कार्यालय के द्वारा जल जीवन हरियाली के तहत पेड़ पौधे लगाए गये तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अपनी पुरी टिम के साथ वहा मौजूद रहे।
आपदा विभाग से संबंधित राहत बचाव कर्मी भी अपनी दमखम उपस्थिति दर्ज कराए।लोहिया स्वच्छ अभियान से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सभी कर्मी उपस्थित स्वच्छता पर लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन बीपीआरओ कुमार कार्तिकेय कुमार द्वारा संबोधित कर किया गया।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)