सड़क हादसे में घायल विकास मित्रों में सुविन्द्र राम की हुई मौत।
गुठनी: बुधवार को सिवान शीतलपुर मार्ग पर भगवानपुर थानाक्षेत्र के सुधरी गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल आधा दर्जन विकास मित्रों में गुठनी के तेनुआ निवासी सुविन्द्र राम की मौत इलाज के क्रम में गुरुवार को हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गयी। सुबिन्द्र गुठनी के तेनुआ गांव निवासी श्यामबिहारी राम का बड़ा पुत्र और गुठनी पश्चिमी का विकास मित्र था। घटना के बाद उसकी पत्नी कमलावती देवी व माता हिरवंती का रो रो कर हाल बुरा है। सुबिंद्र राम बुधवार को पटना में आयोजित कर्पूरी जयंती कार्यक्रम में भाग लेने साथी विकास मित्रों के साथ जा रहा था। सिवान के बसंतपुर मलमलिया मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन विकास मित्र सहित नगर पंचायत का वार्ड पार्षद व चालक घायल हो गये थे। सभी घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक इलाज कराने के बाद सदर अस्पताल सिवान रेफर किया गया था। सिवान सदर अस्पताल से चार लोगों को गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था। परिजन अपनी सुविधा अनुसार भिन्न भिन्न अस्पताल में ईलाज शुरू करवाये थे। घायलों में गुठनी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सेलौर गांव निवासी अमित राम को बेहतर इलाज के लिये गोरखपुर में भर्ती करवाया गया है तो बरपलिया पंचायत के विकास मित्र लल्लन राम को सिवान के एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। सुबिन्द्र कि मौत के बाद अन्य सभी घायलों के परिजनो में घबराहट और चिंता व्याप्त गयी है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)