पुत्र ने पिता की कर दी हत्या।

कृष्ण मोहन शर्मा, February 24, 2025

Views1192

दरौली (सिवान) दरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने अपने पिता की कुदाल से पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार दरौली के सोनवर्षा गांव निवासी गया शंकर राम गांव के ही बगल के ईट भट्ठे पर ईट की पथाई कर रहे थे उसी क्रम में उनका पुत्र अर्जुन कुमार (22 वर्ष) वहां पहुच कर उनसे पैसा मांगने लगा। पैसा मांगने के क्रम में पिता पुत्र में कहा सुनी हो गयी और पुत्र अर्जुन ने बगल में रखे कुदाल को उठाकर पिता के सर पर प्रहार कर दिया जिससे पिता गया शंकर गंभीर रूप से घायल हो गये। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने गया शंकर को मैरवा रेफरल अस्पताल लेकर पहुचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एसआई अनोज कुमार, एसआई अजय कुमार, एएसआई रामनिवास सिंह पहुचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर भेज दिया। एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं मिल पाया है लेकिन प्रारंभिक जानकारी में पैसा मांगने को लेकर तू तू मैं मैं हुआ और उसने गुस्से में कुदाल से प्रहार कर दिया।