स्वयं करें मतदान व अपनों को मतदान के लिए करें प्रेरित।--डॉ नेहा
गुठनी, लोकतंत्र के पहापर्व आमचुनाव मतदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्धेय से जिला प्रशासन द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। शनिवार को जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुठनी प्रखंड में स्वीप प्लान के तहत् कम मतदान वाले मतदान केंद्र संख्या 02और 96 क्रमशः मध्य विद्यालय सोहगरा व मध्य विद्यालय मैटिटार एवं प्रखंड कार्यालय मुख्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री डॉ नेहा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं,अध्यापकों जीविका दीदीयां,आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका,आशा कार्यकर्ता बीएलओ,सेक्टर मजिस्ट्रेट ,प्रखंड सतरीय पदाधिकारी एवं पंचायत के सभी कर्मियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली,पदयात्रा,शपथ,सेल्फी, रात्रि चौपाल व मतदाता जागरूकता पर आधारित विभिन्न प्रकार की गतिविधिया की गई । यथा मतदाता जागरूकता पर आधारित गायन की प्रस्तुती, स्वनिर्मित पोस्टर बैनर, कार्यक्रम, शेल्फी प्वाइंट का उपयोग, मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति एकजुटता दिखाई गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी डॉ नेहा कुमारी ने उपस्थित सभी शिक्षकों जीविका दीदियों व कर्मियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु शपथ दिलाई , साथ ही अपील किया की आप सभी 25 मई 2024 को स्वयं मतदान करें तथा अपने परिजनों/आसपास के लोगों को भी मतदान करने हेतु जागरूक करें। उनके साथ डीपीओ आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सिवान, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिवान सदर/गुठनी एवं श्रीमति सुनीता शुक्ला सहायक प्रबन्धक डीआरसीसी सिवान प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,अंचल अधिकारी विकास कुमार,थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार कार्तिकेयआदि उपस्थित रहे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)