नशे में धुत एक युवक ने रॉड से मारकर डिलेवरी व्वाय की कर दी हत्या।

कृष्ण मोहन शर्मा, June 3, 2023

Views1012

HighLights

  • # नशेड़ी के हमले में आधा दर्जन लोग घायल।
  • # त्वरित करवाई पर पुलिस ने नशेड़ी को किया गिरफ्तार।
  • # आक्रोशित लोगों ने मैरवा सिवान मुख्य मार्ग को किया जाम।
  • मैरवा (सिवान)

    मैरवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शनिवार दोपहर को एक नशे में धुत एक युवक ने लोहे का खोनती लेकर भांजते हुये आधा दर्जन लोगों मारकर घायल कर दिया तथा ऑनलाइन सामान की डिलिवरी लेकर गये एक युवक को मारकर हत्या कर दिया। हत्या का शिकार डिलिवरी ब्वाय दरौली थानाक्षेत्र के गड़वार गांव निवासी संचरण चौबे का पुत्र दिनकर प्रसाद चौबे(35 वर्ष) है।

    वही हत्यारोपित मैरवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी चरन राम का पुत्र सत्येंद्र राम(40 वर्ष) है। मैरवा पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मैरवा सिवान मुख्य मार्ग को मैरवा धाम के सामने जाम कर यातायात बाधित कर दिया। तीन घंटे से अधिक समय तक रहे सड़क जाम में अंतरप्रांतीय जाने वाली सवारी गाड़िया फसी रही जिससे यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपया व एक सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। मैरवा प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार झा, बीडीओ धनंजय कुमार व मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को समाप्त करवाया।