डीएम ने किया गुठनी ब्लॉक का निरीक्षण तथा सार्वजनिक शौचालय का उद्दघाटन।
गुठनी(सिवान)
जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को गुठनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा पूर्व से बनकर तैयार सार्वजनिक शौचालय का उद्दघाटन भी किया। गुरुवार दोपहर गुठनी पहुचे डीएम श्री गुप्ता ने अंचल सह प्रखंड अंतर्गत सभी कार्यालयों एवं भवनो का विधिवत निरीक्षण किया। बीडीओ आनंद प्रकाश तथा सीओ शम्भूनाथ राम के कार्यालय के निरीक्षण उपरांत मनरेगा,पंचायती राज व सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुये कौशल विकास केंद्र में जा पहुचे और बच्चों से पूछताछ किया। अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र को देखते हुये ब्लॉक के सटे फार्म हाउस को भी देखा और उसके सम्बंध में मौजूद अधिकारियों से जानकारी लिया। विद्युत विभाग के पावर सब स्टेशन में पहुच कर विद्युतकर्मीयों से विद्युत आपूर्ति के संदर्भ में जानकारी ली।
पावर सब स्टेशन के संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ताओ ने शिकायत करते हुये कहा कि 8 ब्रेकर की जगह 3 ब्रेकर से 4 फीडर में विद्युत आपूर्ति की जाती है जिससे बिजली की समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बिजली की समस्या को ठीक करने की बात कही। ब्लॉक कैम्पस में 15 वी वित्त आयोग टाइड मद से बनी सार्वजनिक शौचालय का उद्दघाटन भी जिलाधिकारी ने किया।
इस मौके पर बीडीओ आनंद प्रकाश,सीओ शम्भूनाथ राम,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील नारायण उर्फ बुच्चा सिंह,बीडीसी मनोज गोंड सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से वार्ता में डीएम ने निरीक्षण को संतोष जनक बताया और कहा दाखिल खारिज के 500 से अधिक मामले लंबित है जिन्हें इस माह के अंदर कर लेने का निर्देश दिया गया। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता पिछले दो दशक में ऐसे पहले व्यक्ति जिन्होंने पहले ही औचक निरीक्षण में प्रखंड कार्यालय परिसर अवस्थित सभी भवनों व कार्यालयों के विधिवत निरीक्षण किया।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)