चाड़ी बाजार में लगेगा रोजगार मेला।
HighLights
सिवान
जिले के तरवारा (जीबी नगर) थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत के चांडी बाजार स्थित अर्जुन फाउंडेशन के परिसर में पहली जून (गुरुवार) को श्रम मंत्रालय, बिहार कौशल विकास मिशन एवं अर्जुन फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन होना सुनिश्चित है। नौजवानों को नौकरी देने के उद्देश्य से टीवीएस, टाटा की व्हील जैसी कई नामचीन कंपनियां ऑन स्पॉट चयन करेंगी। रोजगार मेले के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यह जानकारी देते हुए जिला स्किल मैनेजर चंदनधारी प्रसाद ने बुधवार को बताया कि 1 जून गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक लगने वाले रोजगार मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस इलाके में कुशल युवाओं की फौज है। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के तहत संचालित कुशल युवा प्रोग्राम के तहत बच्चों को हुनरमंद बनाया गया है। उन्हें कंप्यूटर के साथ-साथ अन्य स्किल की ट्रेनिंग भी दी गई है। ये युवा हुनरमंद होने के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी फ्रेंडली भी हैं।
अर्जुन फाउंडेशन परिसर को रोजगार मेले के आयोजन के लिए चुना गया है। रोजगार मेले के आयोजन से अबतक प्रशिक्षित बच्चे नियोजित हो सकेंगे और मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना के कुशल युवा प्रोग्राम तकनीकी शिक्षा का परचम अन्य राज्यों में भी लहराएंगे। वही अर्जुन फाउंडेशन के निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय येजना के तहत अबतक सिर्फ अर्जुन फाउंडेशन से 2000 से अधिक बच्चों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित दिया गया है। ये बच्चे ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली कंपनियों के लिए बड़ा वर्कफोर्स साबित होंगे।
इसके अलावा व्हील और अन्य कंपनियों के लिए यहां के हुनरमंद बच्चे उपयोगी साबित होंगे श्री साह ने बताया कि जिले के अन्य बच्चे भी यहां आकर अपनी योग्यता के अनुसार नियोजित हो सकेंगे। इस सुदूर इलाके में राज्य सरकार के श्रम मंत्रालय, बिहार कौशल विकास मिशन ने बड़ी पहल की है।
स्वयं जिलाधिकारी महोदय इसमें काफी रूचि ले रहे हैं। जिलाधिकारी भी यही चाहते हैं कि जो बच्चे प्रशिक्षित हो चुके हैं, उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराया जाए। इसी को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पढ़े-लिखे और हुनरमंद बच्चों जिनका उम्र 18 वर्ष से 24 वर्ष है उनसे अपील की अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर अपनी योग्यता अनुसार नौकरी पाएं।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)