भगवान के जन्मोत्सव में झूमे श्रोता।
गुठनी
गुठनी मुख्यालय के उत्तर के मठिया प्रांगण में चल श्रीराथकथा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार रात्रि कथा वाचिका मानस मयुरी शालिनी त्रिपाठी ने कथा में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव की वर्णन की। कथा वाचिका शालिनी त्रिपाठी के श्रीराम जन्मोत्सव के संगीतमयी सुर पर श्रोता झूम उठे। महिला श्रोताओं की संख्या काफी अधिक हो रही हैं और वे लोग कथा श्रवण में काफी दिलचस्पी दिखा रही है। कथा वाचिका शालिनी ने महिलाओं से कहा आप थोड़ी थोड़ी समस्याओं से घबराना छोड़ दे और भगवन भक्ति में आस्था रखें। ऐसा नही है कि भगवान के भक्तों को परेसानी का सामना नही करना पड़ता हैं वल्कि भगवान के भक्तों के पास भी परेसानी आती है लेकिन भगवान साथ होते है। उन्होंने कथा के दौरान बोली चमत्कार में भीड़ होती है कथा श्रद्धा में नही इसलिए भीड़ का हिस्सा न बनें भगवान के प्रति श्रद्धा में विस्वास रखे।
कथा श्रोताओं में प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथा वाचक पं रवि प्रकाश मिश्र भी शामिल है। कथा के सुचारू रूप से संचालन में आचार्य पं दिनेश पांडे,मनोज गुप्ता,सुनील नारायण सिंह,केशव तिवारी,सोनू दुबे,गांधी जायसवाल,वरुण वर्मा,अरविंद यादव सहित दर्जनों लोग शक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)