चकरी योगाश्रम से निकला भव्य कलश शोभायात्रा।

कृष्ण मोहन शर्मा, May 8, 2024

Views150

-पंचकुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ। गुठनी, दरौली थानाक्षेत्र चकरी गांव अवस्थित सिद्धगुफा चकरी योगाश्रम परिसर में आरंभ हुये पंचकुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के निमित्त बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा चकरी योगाश्रम से चलकर हरपुर,सेलौर,गुठनी मटिकोड़वा चौराहा होते हुये गुठनी अवस्थित पवित्र छोटी गंडकी नदी तट पहुचा और वैदिक मंत्रोच्चारण व विधिवत पूजा के बाद कलश में जल भरकर वापस यज्ञ मंडप पहुचा। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष साधु संतों ने भाग लिया। छोटी गंडकी नदी तट पर काशी से पधारे विद्वत आचार्यों ने गंगा पूजन कर कलश भरवाया। शोभायात्रा में चल रहे श्राद्धालुओं को रास्ते मे सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जल व शरबत पिलवाया गया। बुधवार को आरंभ हुआ पंचकुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आगामी 16 मई दिन गुरुवार तक चलेगा। बुधवार को कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश कराया गया। गुरुवार क़ो अरणी मंथन किया जायेगा। इसके बाद प्रतिदिन सुबह वेदी पर स्थापित देवी देवताओं का पूजन, स्तम्भ स्थित देवी देवताओं का पूजन व संध्या वेला में हवन कराया जायेगा। बुधवार,गुरुवार व शुक्रवार संध्या पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक चित्रकूट से पधारी मानस समीक्षा साध्वी अमृतानंदमयी द्वारा श्री रामकथा का सांगितमय गायन किया जायेगा। वहीं रात्रि आठ बजे से रासलीला व कृष्ण लीला का मंचन वृंदावन से आये रासमंडली द्वार भगवान के लीलाओं का दर्शन कराया जायेगा। शोभायात्रा के मौके पर यज्ञकर्ता महंत रघुनाथ दास जी महराज,काशीदास जी त्यागी महराज,मनोहर दास जी महराज, इस यज्ञ के यज्ञचार्य सह सम्पूर्णनंद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक व वेदांत विभाग के विभागध्यक्ष पं सुधाकर मिश्र जी,डॉ विश्वेश्वर मिश्र,राकेश भार्गव,नीरज पाण्डेय,कृष्णनंद भट्ट,मुकुंद दास जी महराज,डॉ उमेश पाण्डेय,विजय यादव,संजय यादव समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।