सेवानिवृत्त चौकीदार को कार्यक्रम आयोजित कर की गई विदाई।

कृष्ण मोहन शर्मा, 31 Oct 2023, 9:40 pm

Views238

गुठनी

गुठनी थाने से सेवानिवृत्त हुये चौकीदार ओमप्रकाश पांडे को थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई की गई। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे योगदान को ही बहुत कम दिन हुये है बावजूद ओमप्रकाश पांडे के काम करने के तरीके ने काफी प्रभावित किया।

पीएसआई श्रवण कुमार ने कहा पांडे जी चौकीदार रहते हुये जितनी जानकारी हाशिल किया है बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है उनसे हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला। सेवानिवृत्त हुये चौकीदार ओमप्रकाश पांडे गुठनी थानाक्षेत्र के पाण्डेगुंडी गांव के निवासी है। चौकीदार पद पर काम करते हुये थाने के मुंशी को काफी सहयोग करते थे उनकी जानकारी प्रबलता को देखते हुये सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता भी उनकी तारीफ करते है।

थानाध्यक्ष श्री यादव के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट करते हुये विदाई दी। विदाई के मौके पर गुठनी थाना में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मी तथा चौकीदार/दफादार मौजूद रहे। सबने उन्हें माला पहनाया तथा उनके संदर्भ दो शब्द बोलते हुये अपनी आंखें भिगो ली। ओमप्रकाश पांडे का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा उनका कर्तव्य पालन का तरीका अन्य चौकीदार/दफ़ादारो के लिए अनुकरणीय रहेगा।