डीएम ने किया श्रीकलपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण,हुई बड़ी करवाई।

कृष्ण मोहन शर्मा, October 18, 2023

Views605

गुठनी

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता अचानक श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर पहुच गये और औचक निरीक्षण कर दिया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितता मिली जिसके बाद उन्होंने करवायी का निर्देश दिया। जिला जन सम्पर्क कार्यालय से निर्गत प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि दिनांक 17.10.2023 को जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात मुख्यालय लौटते समय गुठनी प्रखंड अंतर्गत चेकपोस्ट (बिहार एवं उ0प्र0 की सीमा) का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पांच की संख्या में तैनात होमगार्ड के जवान में से दो अनुपस्थित थे शराब पीने के मामले में तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया था जिसका उपस्थिति पंजी में नाम दर्ज नहीं था। जांच के क्रम में उपस्थिति पंजी भी संचारित नहीं पाया गया जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा स्पष्टीकरण करने का आदेश दिया गया साथ ही अधीक्षक मयनिषेध को निर्देशित किया गया कि शीघ्र इन सुरक्षा कर्मियों को हटाते हुए इनके स्थान पर दूसरे सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करें औचक निरीक्षण के क्रम में यहां पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरे बंद पाये गये तथा इन्टर भी डिस्चार्ज पाया गया पूछे जाने पर पता चला कि विद्युत कट जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है जबकि वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों के द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को नहीं दी गयी थी।

जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा अधीक्षक मधनिषेध को निदेश दिया गया कि चेकपोस्ट का सप्ताह में दो बार औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सिवान के साथ उप विकास आयुक्त सिवान, अधीक्षक मयनिषेध, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुठनी, अंचल अधिकारी गुठनी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के इस करवायी से बिहार के अंतरप्रांतीय चेकपोस्ट के कारनामे का कलई खुल गया है और ग्रामीण जहा एक ओर जिलाधिकारी की तारीफ कर रहे है वही चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों गार्डों की निंदा कर रहे है।