मां, बहन के सामने अपराधियों ने युवक की गोली मार हत्या की।
HighLights
गुठनी
स्थानीय थानाक्षेत्र के बरपलिया गांव निवासी देवेंद्र भगत के इकलौते चिराग चंदन कुमार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गुठनी दरौली मुख्य मार्ग को बरपलिया गांव के समीप जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के बाद अस्पताल परिसर में दरोगा जी ने कहा कि इस घटना को सड़क दुर्घटना लिखवा दीजिये चार लाख का मुवावजा मिलेगा।
शव के साथ सड़क पर बैठी महिलाएं।
आक्रोशित ग्रामीण चंदन के परिजन को उचित मुआवजा देने तथा स्थानीय पुलिस के खिलाफ करवायी करने के लिये वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की शर्त रख बीच सड़क पर शव कर यातायात बाधित कर दिया। सड़क जाम के छः घण्टे तक वरीय अधिकारियों के मौके पर नही पहुचने के बाद ग्रामीणों ने बीच सड़क पर टेंट डाल दिया और प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुचे एसडीपीओ 2 अजित प्रताप सिंह,प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी सीओ अमर ज्योति कुमार व प्रभारी श्रम प्रवर्तन ने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सामाजिक सुरक्षा योजना से बीस हजार तथा पीड़ित परिवार की तीनों बेटियों की शादी में पच्चास पच्चास हजार का अनुदान सरकार द्वारा दिलाया जायेगा। अधिकारियों के इस अश्वासवन और सामाजिक कार्यकर्ताओ के समझाने बुझाने के बाद दोपहर 12 बजे सड़क जाम हटाया गया।
सड़क जाम के आरंभ में मौके पर पहुचे क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम से भी कुछ उदंड युवक उलझ गये और उन्हें वहां से वापस जाने की सलाह देने लगे।विधायक अभी कुछ कहते तबतक कुछ युवक हो हल्ला करने लगे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार(21 वर्ष) बुधवार रात गोरखपुर से इलाज कराकर लौटी अपनी मां रमांती देवी और बहन निशा कुमारी को गुठनी चौराहा से रिसीव कर बाइक से घर बरपलिया ले जा रहा था।
दो बाइक पर सवार छः की संख्या में अपराधियों ने गुठनी चौराहा और बरपलिया गांव के बीच किसी जगह से चंदन का पीछा करना शुरू किया था। खिरौली और बरपलिया गांव के बीच अपराधियों ने चलती बाइक से चाभी निकालने की भरपूर कोशिश करते रहे और चंदन भागने का प्रयास करता रहा। बरपलिया गांव के पहले सरकारी स्कूल के समीप एक बाइक वाला आगे से घेरकर रुकने पर विवश कर दिया। चंदन के बाइक रुकते ही उदंडता करने लगे सब और मां बहन के रोने गिड़गिड़ाने का परवाह किये बागौर पिस्टल से सर में गोली मारकर दरौली के तरफ भाग निकले अपराधी सब।
शोरगुल और गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने चंदन को गुठनी अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार अहले सुबह चार बजे शव जब गांव पहुचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
घर का एकलौता चिराग था चंदन।
अपराधियों के गोली का शिकार चंदन कुमार अपने घर का एकलौता चिराग था जिसके कंधे पर पूरे परिवार का खर्चा चलाने तथा अपने वंश की पीढ़ी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। चंदन की मौत से परिवार में न केवल आर्थिक विपदा पड़ गयी वल्कि आगे की वंश बृद्धि भी रुक गयी। चंदन अपने माता पिता का एकलौता बेटा था उसकी चार बहनों में एक कि मौत हो गयी है और तीन बहने है जिनकी शादी के लिए चंदन प्रयासरत था।
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओ से ग्रामीण है दहशत में।
गुठनी थानाक्षेत्र में लागातर घट रही आपराधिक घटनाओ से ग्रामीण दहशत में है तथा पुलिस के खिलाफ आक्रोश उनमें बढ़ता जा रहा है। बरपलिया चंदन हत्याकांड में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के आक्रोश का कोप बनना पड़ा पुलिस को और अपशब्द सुनना पड़ा थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी को। दशहरा व दीपावली छठ पूजा के निमित्त थाना परिसर में आयोजित शांति समिति के बैठक में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया था कि अपराधी खुलेआम हथियार के साथ घूम रहे है इसपर नजर रखे पुलिस।
अपराध के खिलाफ लगातार मिल रही फीडबैक के बावजूद गुठनी पुलिस गहरी नींद में सोई नजर आ रही है। ठेकेदार प्रशांत दुबे से हथियार के बल पर उनकी बाइक,मोबाइल और पैसा लूटने के चौथे ही दिन उसी घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर चंदन की हत्या हुई है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)