सड़क दुर्घटना में हुसैनगंज थाना के एएसआई की मौत,चार पुलिसकर्मी घायल।
सिवान
शनिवार रात्रि एक सड़क हादसे में हुसैनगंज थाना के एएसआई भुनेश्वर सिंह( 45 वर्ष) की मौत हो गयी तथा चालक सहित अन्य तीन कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गये है। शहीद भुवनेश्वर सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अन्तर्गत शकलड़िहा थाना क्षेत्र के विसुनपुरा गांव निवासी स्व रामनगीना सिंह के पुत्र है। घटना, मैरवा थाना क्षेत्र में अपराधकर्मियों के विरूद्ध छापामारी के दौरान मैरवा सिवान मुख्य मार्ग पर मच्छरियाँ मोड़ लाईन होटल के पास पुलिस वाहन एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर के दौरान हुयी। शहीद सहायक अवर निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद सिवान पुलिस लाइन ले जाया गया जहां उन्हें सलामी दी गयी।
रविवार को सलामी देने के बाद उनका पार्थिव शरीर सम्मान के साथ पुलिस वाहन से उनके पैतृक घर चंदौली भेज दिया गया। पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अन्य घायलों में....
1.गृह रक्षक रामानंद साह,(58 वर्ष) पिता स्व० गुरूशरण साह, सा० पोखरा, थाना- महाराजगंज, सिवान सदर अस्पताल सिवान में ईलाजरत ।
2. गृहरक्षक रामपुकार सिंह( 50 वर्ष) पिता रामचन्द्र सिंह, सा०-सुलतानपुर, थाना- आंदर, सिवान-पटना रेफर,
3. गृहरक्षक सुभाष प्रसाद,( 50 वर्ष) पिता स्व० भरत प्रसाद, सा० - सरसा, थाना- धनौती ओ०पी०, सिवान - हाथ एवं पैर फैक्चर, स्थानीय डॉक्टर मधुरेश के क्लीनी में ईलाजरत ।
4. गृहरक्षक/चालक शम्भू दयाल प्रसाद (50 वर्ष)पिता - सत्यदेव प्रसाद, सा०-उस्ती, थाना- दरौदा, सिवान- पटना रेफर।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)