अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर शव चंवर में पेड़ के नीचे फेका।
गुठनी
गुठनी थानाक्षेत्र के टड़वा खुर्द पंचायत के टड़वा पश्चिमी गांव निवासी रामलछन साहनी के पुत्र विसुन साहनी (45 वर्ष) का शव गांव के बाहर खजुआ चंवर में एक पेड़ के नीचे गुरुवार अहले सुबह देखा गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या कर शव को चंवर के पेड़ के नीचे रखकर आत्महत्या करार देने का साजिश रचा गया है जबकि मौके पर आत्महत्या नही हत्या के सारे साक्ष्य मौजूद है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार व प्रशिक्षु दारोगा श्रवण कुमार पाल मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। अंचल अधिकारी शम्भूनाथ राम भी मौके पर पहुच स्थिति पर नजर बनाये रखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव को दी जिसके बाद विधायक श्री राम मौके पर पहुच गये और घटना कि जानकारी पुलिस कप्तान और एसडीपीओ को दी। विधायक की सूचना पर एसडीपीओ फिरोज आलम घटना स्थल पहुचे और विधायक से वार्ता कर ग्रामीणों को आश्वत किया कि घटना की जांच निष्पक्ष होगी और हत्यारे पकड़े जायेंगे। एसडीपीओ के आश्वासन के बाद शव को गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के लिये सिवान सदर भेजा जा सका। विसुन साहनी गुठनी थानाक्षेत्र के चर्चित विसुन चौकीदार हत्याकांड संख्या 142/19 का नामजद आरोपी था जो जेल से जमानत पर घर आया था। विसुन साहनी का मंझला पुत्र भी अप्राकृतिक यौनाचार कांड थाना कांड संख्या 252/18 में जेल में वंद है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह खिलवा टड़वा व पश्चिम टड़वा गांव के उत्तर बरई के पोखरा के समीप पाकड़ के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव देख बकरी चराने गये बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों के शोर पर गांव के लोग वहां पहुचा तो देखा टड़वा पश्चिम निवासी रामलक्षन साहनी के पुत्र विसुन साहनी का शव है। ग्रामीणों की सूचना और बच्चों के शोर पर विसुन के परिजन घटनास्थल पर पहुचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची गुठनी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम में भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने रोक दिया। परिजनों का कहना था कि विसुन की हत्या कर साजिश के तहत पेड़ के नीचे फेंक दिया गया है जिससे प्रतीत हो कि आत्महत्या किया है जबकि उनका दोनो पैर तोड़ दिया गया। परिजनों का कहना है कि उनकी बुरी तरह दोनों पैर तोड़ने के बाद गर्दन में गमछा लपेट पेड़ के नीचे फेका गया है। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम घटनास्थल पर पहुच कर ग्रामीणों को समझाया और परिजनों को ढांढस दिलाया साथ ही एसडीपीओ से वार्ता कर मौके पर बुलाया। विधायक श्री राम ने एसडीपीओ को बताया कि गुठनी थानेदार रणजीत कुमार इस हत्या को प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रहे है जबकि मौके पर आत्महत्या का कोई कोण दिख नही रहा। एसडीपीओ ने कहा कि ऐसी कोई बात नही है घटना कि पूरी गंभीरता से जांच की जाएगी।
डॉग स्क्वायड की टीम पहुची,नही मिला सुराग। विसुन साहनी हत्याकांड की सूक्ष्म जांच के लिये स्थानीय पुलिस के आग्रह पर छपरा से डॉग स्क्वायड की टीम आकर जांच की मगर कोई साक्ष्य नही मिल सका। जैक नाम का विशेष डॉग ने घटना स्थल से बोरे और गले मे लगे गमछा का स्मेल लेकर आगे बढ़ा मगर सही जगह तक नही पहुच सका।
घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। विसुन कि पत्नी गुड्डी देवी अपने मायके में एक शादी में शामिल होने गयी थी जिनको घटना कि सूचना देकर बुलाया गया। गुड्डी देवी पूरे दिन अशिकारियों से यह कहती रही कि मेरा बेटा जेल से आयेगा तभी हम लाश को जाने देंगे। विसुन के पिता राम लच्छन साहनी व माता सिंगारी देवी बेटे के शव के पास पूरे दिन विलाप करते रहे। उनका कहना था बाप के सामने बेटा का शव हो यह बहुत बड़ी विपदा है इसे भुलाया नही जा सकता। 16 वर्षीय बेटी सालू चीखती रही कि अब हम पापा पापा कहकर किसको बुलाऊंगी।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)