बिहार पूरे देश मे इतिहास लिखेगा : जदयू

कृष्ण मोहन शर्मा, June 26, 2023

Views134

गुठनी

हाल ही में पटना में हुयी केंद्र सरकार की विपक्षी दलो की बैठक का हवाला देते हुये जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने कहा कि बिहार पूरे देश मे इतिहास लिखेगा। श्री सिंह गुठनी मुख्यालय के लोक मान्य तिलक इंटर कालेज परिसर में सोमवार को आयोजित जदयू कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार का ध्यान मणिपुर हिंसा के तरफ नही है जहां लाखो लोग प्रभावित है। मीडिया में बहुत कम मणिपुर की घटना दिख रही है मीडिया में अगर कुछ दिख रहा है तो अमेरिकी यात्रा पर माननीय मोदी जी का स्वागत लेकिन वही विरोध भी हो रहा है उनका वह मीडिया को नही दिख रहा।

बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा हमारे नेता नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री के पद को उस समय संभाला जब अपराध चरम पर था। सिवान की जनता भी विकास के मुद्दों को भूलकर अपराधमुक्त सिवान की मांग कर रही थी। नीतीश जी ने अपराध को समाप्त किया और समुचित विकास भी करवाया। हम सबको उनकी उपलब्धियों के बारे जनता को बताना है तभी हम आगमी 2024 और 2025 कि लोकतांत्रिक लड़ाई को जीत सकेंगे।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजू राम ने की तथा संचालन पार्टी प्रवक्ता बैरिस्टर यादव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह,विधान सभा प्रभारी प्रिंस बजरंगी,गुठनी पार्टी प्रभारी बैरिस्टर यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन राज भर,सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रिंस कुमार ने कहा कि भाजपा के नेता हमारी पार्टी को तोड़ने एक भी उपाय नही छोड़ा ये शुक्र है। हमारी पार्टी तोड़ने का नही जोड़ने का काम करती है। माननीय नीतीश कुमार जी ने जो सकारात्मक विकास किया है बिहार में वह काफी सराहनीय व ऐतिहासिक है।

बैठक में पार्टी को बूथ स्तर मजबूत बनाने के लिये बूथ अध्यक्षों के चयन व उसके शक्रियता पर काफी विचार विमर्श हुआ। बैठक में जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर,पूर्व प्रमुख नंदलाल राम,सुनील ठाकुर,सुदामा पटेल,प्रवीण यति,असरफ अंसारी,शुशील गुप्ता,सुनील नारायण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।