एसडीएम ने सोहगरा शिवधाम में श्रावणी मेला के लिये की बैठक।
गुठनी
पौराणिक नगरी सोहगरा शिवधाम में लगने वाले श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण संपन् कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा के नेतृत्व में एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। द्वापरयुग में दैत्यराज वाणासुर द्वारा स्थापित विकाशलकाय शिवलिंग पर जलार्पण के लिये देश कोने कोने श्रद्धालु श्रावण मास में पहुचते है।
इस बार श्रावण मास मलमास महीना होने के कारण लंबा चलेगा। श्रावण मास में लगने वाले मेला व जलार्पण के लिये काफी संख्या में पहुचने वाले शिवभक्तों की सुविधा और बिधि व्यवस्था के लिये रविवार को प्रशासन जनप्रतिनिधियों तथा मंदिर समिति संग बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में प्रभारी बीडीओ कुणाल कुमार,सीओ शम्भूनाथ राम, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सोनी, मुखिया रणजीत कुशवाहा,श्रीनिवास गुप्ता, बीडीसी भीमराज यादव,सरपंच विजय पाल,मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद गिरी,बाबा हँसनाथ सेवा समिति के सुरेंद्र चौहान,मिनहाज सोहाग्रवि, ब्रजेश सिंह, सत्येंद्र गिरी,दिनेश यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
एसडीओ श्री बैठा ने श्रावण मास के पहले दिन से व्यवस्था मजबूत करने पर बल दिया। बिधि व्यवस्था के संदर्भ में उन्होंने स्थानीय अधिकारियों व मंदिर समिति को आवश्यक निर्देश व सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार श्रावण मास में जो व्यवस्था की गई थी उसका अवलोकन करना है तथा और बेहतर करने के लिये जो बन सके उसे करना है। पर्याप्त संख्या पुलिस बल की तैनाती रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये हर सम्भव प्रयास करना है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)