योगा दिवस के मौके पर बच्चों को दी गयी योगशिक्षा।

कृष्ण मोहन शर्मा, June 21, 2023

Views222

गुठनी

गुठनी थाना क्षेत्र के हरपुर अवस्थित द ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल में विश्व योगा दिवस के मौके पर योगशिक्षा दी गयी। बच्चों ने खेल खेल में योगा के गुण को सीखा। स्कूल के को-आर्डिनेटर आनन्द प्रकाश के नेतृत्व में बच्चो के बीच योगा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों को पहले योगा के लाभ हानि के संबंध में जानकारी दी गयी फिर विश्व योगा दिवस के बारे बताया गया। बच्चों से योगा कराकर उसकी विधिवत जानकारी दी गयी।

बच्चे भी काफी उत्साह के साथ योगा सीखा और निरंतर अभ्यास करने तथा परिवार के सदस्यों को योगा की जानकारी देने की अपनी उत्सुकता जाहिर की। योगा जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दवा का दूसरा रूप है जो शरीर को निरोग रखने में सहायक है।