फौजी अनीश पंचतत्व में हुये विलीन,सेना के जवानों ने दी सलामी।
HighLights
गुठनी
सेना के जवान अनीश गुप्ता का अंतिम संस्कार गुठनी थानाक्षेत्र के मैरिटार अवस्थित पवित्र सरयू नदी तट पर बुधवार को किया गया। भारतीय सेना के तरफ से बिहार रेजिमेंट दानापुर केंद्र से सूबेदार एमके सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने सलामी दी। अनीश के बटालियन 200 फील्ड रेजिमेंट अखनूर (जम्मू कश्मीर) से आये हवलदार अजित कुमार सिंह भी सलामी के समय मौजूद रहकर सलामी दी।सेना के तरफ से अनीश के पिता को उसकी अंतिम निशानी के रूप में सूबेदार एमके सिंह ने सम्मान के साथ तिरंगा सौपा।
दानापुर केंद्र से आयी सेना की टीम में सूबेदार एमके सिंह,नायक रमेश कुजूर, गनर राहुल मिश्रा,आशीष कुमार व मंजीत सिंह शामिल रहे। पिता मुनिलाल ने अपने फौजी पुत्र अनीश को सरयू तट पर मुखाग्नि दी तो मौजूद हजारों लोगों की आंखे नम हो गयी।
प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह,नगर पंचायत मुख्य पार्षद (चेयरमैन) राजेश गुप्ता,पूर्व मुखिया विंध्याचल सिंह,मुखिया श्रीनिवास गुप्ता,कॉन्सेप्ट डिफेंस अकेडमी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। विदित हो कि गुठनी के खिरौली गांव निवासी फौजी अनीश कुमार की मौत मंगलवार सुबह उस समय हो जब वे स्नान करने के लिये कुछ साथियों संग ग्यासपुर स्थित सरयू नदी में गये थे। नहाने के क्रम में बच्चों द्वारा एक बच्चे के गहरे पानी मे डूबने की शोर पर अनीश बच्चे को बचाने गहरे पानी मे कूद पड़े और खुद ही डूबते चले गये।
यह स्थित देख बच्चों ने जोर से चिल्लाना शुरू किया तो नदी किनारे के लोग पानी मे कूदे और बचाने की कोशिश की मगर तबतक काफी देर हो गया था। अनीश का शव पानी ने निकला जिसे लेकर ग्रामीण गुठनी पीएचसी आये जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलमय देर शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजन को पुलिस ने सौपा। अनीश के शव को गुठनी चौराहा स्थित कांसेप्ट डिफेंस अकेडमी पर रखा गया जहां सेना की तैयारी कर रहे नवयुवक व अनीश के साथ सेना व अन्य पुलिस में नौकरी कर रहे युवकों ने सलामी दी व श्रद्धाजंली अर्पित किया। एकेडमी से शव यात्रा आरंभ हुयी और अनीश दरवाजे होते हुये मैरिटार स्थित पवित्र सरयू तट पहुची।
रास्ते मे शहिद अनीश को ग्रामीणों ने फूल माला अर्पित किया।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)