सरयू नदी में स्नान करने गये आर्मी मैन की डूबने से मौत।
गुठनी
गुठनी थानाक्षेत्र के खिरौली गांव निवासी मुनिलाल गुप्ता के पुत्र सह आर्मी के जवान अनीश कुमार की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गयी। आर्मी मैन अनीश 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था तीन दिन बाद ही ड्यूटी जम्मू जाना था। अनीश कई दिनों से गर्मी से राहत के लिए नदी नहाने जा रहा था। मंगलवार की सुबह उसके लिये काल बनकर आयी और ग्यासपुर स्थित पवित्र सरयू नदी के गहरे पानी मे डूब गया। साथी जबतक उसको निकालते तबतक काफी देर हो गया और उसके प्राण निकल चुके थे।
ग्रामीणों ने बताया अनीश अपने कुछ साथियों संग सरयू नदी में नहाने के लिये प्रवेश किया और छोटी गंडकी व सरयू के संगम की धार में फसकर गहरे पानी के आगोश में आकर डूब गया। नदी किनारे खड़े लोग अभी कुछ समझ पाते तबतक वह डूबा रह गया यह देख किनारे खड़े लोग व साथी पानी मे कूद कर उसे बचाने की कोशिश की मगर मिला नही और कुछ देर बाद मिला तो मौत की नींद सो चुका रहा।
आनन फानन में उसे गुठनी पीएचसी लाया गया । पीएचसी के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद भी परिजन भावावेश में उसे गोरखपुर आर्मी अस्पताल लेकर गये। परिजन विलाप में डूबे बोले जा रहे थे ये जिंदा है इसको गोरखपुर ले चलो ठीक हो जायेगा।
अनीश 2020 में आर्मी जॉइन किया था और वर्तमान में जम्मू में प्रतिनियुक्त था। 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था। छुट्टी समाप्त होने पर आगमी 25 जून को ही उसे ड्यूटी पर जाना था। अनीश की मौत से क्षेत्र में गम का माहौल बन गया है। अनीश के साथ आर्मी की तैयारी कर रहे तथा उसके साथ योगदान दिये दर्जनों नवयुवक गुठनी अस्पताल पहुचे थे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)