सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,मार्च में हुई थी शादी।
गुठनी
सोमवार देर शाम गुठनी से बाजार करने के बाद अपने घर वापस जा रहे युवक की मौत सड़क हादसे में हो गयी। युवक गुठनी थानाक्षेत्र के ममौर गांव निवासी राम राज यादव का पुत्र अरविंद यादव(29 वर्ष) है। अरविंद घर के जरूरी सामान खरीदने गुठनी बाजार गया था और अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। घर जाने के क्रम में गुठनी ममौर मार्ग पर पकवा द्वार के सामने किसी जानवर को बचाने के क्रम में नियंत्रण खोकर सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने के साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने गुठनी पीएचसी पहुचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अरविंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है और गत मार्च में ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों के चीख पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। अरविंद की मां सुभावती देवी का रो रो कर हाल बुरा था।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)