नदी में नहाने गये युवक की पानी मे डूबने से मौत।

कृष्ण मोहन शर्मा, June 17, 2023

Views582

गुठनी

गुठनी स्थित छोटी गंडकी नदी में शनिवार शाम नहाने गये एक युवक की मौत गहरे पानी मे डूबने से हो गयी। युवक गुठनी नगर पंचायत के पुराना थाना मुहल्ला निवासी सोमारी पासवान का पुत्र कन्हैया पासवान(23 वर्ष है)

मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया शाम को घर से नदी के तरफ नहाने के लिए गया और गुठनी छठघाट के समीप छोटी गंडकी नदी में नहाने लगा। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी मे फिसल गया और डूबने लगा। नदी किनारे से देख रहे अन्य युवकों ने शोर मचाते हुये पानी मे उसे बचाने के लिये कूदे और उसको पानी से निकाल कर आनन फानन में अस्पताल लाया। अस्पताल पहुचने से पहले कन्हैया दम तोड़ दिया। चिकित्सक देवेंद्र रजक द्वारा मौत की पुष्टि करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में कन्हैया के भाई की रो रो कर हालात खराब हो गया। कन्हैया अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुयी थी। उसकी पत्नी अनिता देवी व अन्य परिजनों के विलाप से घर परिवार सहित पूरे मुहल्ला का माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलते ही गुठनी पुलिस नदी घाट और फिर अस्पताल में मौजूद रही। शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए आवश्यक पंचनामा बनाने में जुट गयी।