मायके से वापस घर जा रही बृद्धा की सड़क हादसे में मौत।

कृष्ण मोहन शर्मा, June 15, 2023

Views301

गुठनी

अपने मायके से मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने के बाद घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला की मौत सड़क हादसे में हो गयी। महिला स्थानीय थानाक्षेत्र के खपवा गांव निवासी स्व राधेश्याम यादव की पत्नी पानवा कुँवर(80वर्ष) है।पानवा कुँवर अपने मायके दरौली थानाक्षेत्र के चकरी गांव एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी। मांगलिक कार्यक्रम समाप्त होने बाद बुधवार को अपने भतीजे दुर्गेश यादव के साथ बाइक से घर वापस जा रही थी। इसी क्रम में गुठनी सोहगरा मुख्य मार्ग पर तेनुआ गांव के समीप तेज धूप व हवा के कारण वे अचानक बाइक से गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। उनको आनन फानन में गुठनी पीएचसी फिर सिवान सदर लाया गया मगर उन्हें बचाया नही जा सका।