सफारी गाड़ी में भरकर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने किया जप्त।
गुठनी
पटना नम्बर की लग्जरी गाड़ी टाटा सफारी में भरकर यूपी से गुठनी के सोहगरा बार्डर के रास्ते काफी मात्रा में कीमती अंग्रेजी शराब का खेप पटना ले जाया जा रहा था जिसकी भनक गुठनी पुलिस को लग गयी। गुठनी पुलिस ने बिना देर किये BR 01 PB 3020 को गुठनी सोहगरा मुख्य मार्ग पर तेनुआ गांव के सामने घेर लिया। पुलिस की गाड़ी को सामने आते देख सफारी चालक ने गाड़ी खड़ी कर भागने की कोशिश की तबतक पुलिस ने धर दबोचा। चालक को पकड़ने के क्रम में उसमे सवार दूसरा व्यक्ति दौड़कर कुछ तक भागा जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पकड़े गये व्यक्तियों में पटना के नदी थानाक्षेत्र के फडआ गांव निवासी श्यामबाबू साह का पुत्र रौशन कुमार तथा मनोज कुमार ठाकुर का पुत्र गोलू कुमार है।
बरामद शराब में 15 कार्टन 8pm अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा (25 x 48 x180) ml= 129.600 L
(2). 25 कार्टुन ऑफिसर च्वाईस अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा (25x48X1800)ML = 216 L ,
(3). दो (02) कार्टून रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब जिसकी कुल मात्रा ( 2X12X750) ml = 18L
(4) 2 कार्टून बॉन्डर जिसकी मात्रा 2x12x750ml = 18 L कुल मात्रा 381.600 लीटर है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)