दुर्घटना में मौत की शिकार सीएलएफ सचिव शुशीला को दी गयी श्रद्धांजलि।
गुठनी
जीविका परियोजना के कर्मचारियों सहित जीविका दीदियों ने सीएलएफ कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर दुर्घटना में मौत की शिकार सागर सीएलएफ की सचिव शुशीला देवी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सागर सीएलएफ की अध्यक्षा गायत्री देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों व जीविका दीदियों ने दो मिनट का मौन रख शुशीला देवी के प्रति शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गायत्री देवी अपने संबोधन में बतायी शुशीला देवी एक सामान्य दीदी के रूप में जीविका परियोजना से जुड़ी और लगातार मेहनत करती रही जिसके बदौलत परियोजना के प्रखंड स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक के कार्यक्रमों को संबोधित की और सम्मान अर्जित कर गुठनी परियोजना का नाम रौशन करने में शक्रिय रही। रानी देवी ने उनके संबंध में बताया कि शुशीला जी जीविका दीदियों के लिये प्रेरणा की श्रोत है।
विदित हो कि गुठनी के बसुहारी गांव निवासी गणेश राम की पत्नी सह जीविका के सागर सीएलएफ की सचिव शुशीला देवी की एक सड़क दुर्घटना में गत शनिवार को मौत हो गयी थी।
मंगलवार को आयोजित शोक सभा कार्यक्रम में एसी चंद्रकांत कुमार,सीसी अरविंद कुमार,वीरेंद्र कुमार व शैलेन्द्र महतो,डीईओ समशेर आलम,सागर सीएलएफ अध्यक्ष गायत्री देवी,भारत सीएलएफ अध्यक्ष फूलमती देवी, सचिव हेमा देवी व पुष्पा देवी,महादेवी की अध्यक्ष अनिता देवी,सचिव इम्लावती देवी,आशा देवी के अलावा रानी देवी,तब्बसुम खातून सीएम रीना देवी,कालिन्दी देवी,इंदु देवी,शिला देवी,चंदा देवी,सोनी देवी सहित दर्जनों जीविका दीदियां मौजूद रही।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)