सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत।
दरौली
दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर अगसड़ा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दुर्घटना में मौत का शिकार व्यक्ति की पहचान दरौली थानाक्षेत्र के महुजा देवरिया टोला निवासी राजकुमार राम(55 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलावस्था में राजकुमार को दरौली पीएचसी लाया गया जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुये चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल पहुचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि राजकुमार यूपी के देवरिया जिले के लार बाजार के अपने बेटी के घर गया था वहां से वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था कि अगसड़ा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से ठोकर मार दिया। जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुचे और शव देख विलाप में डूब गये।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)