अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत।
गुठनी
गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर सेलौर चट्टी के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान दरौली थानाक्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी सुद्रिका राम के पुत्र सुमन कुमार(20 वर्ष) के रूप में हुयी है। मिली जानकारी के सुमन अपनी बाइक से गुठनी के तरफ से दरौली के तरफ अपने गांव जा रहा था उसी क्रम में किसी वाहन से टकराते हुये अनियंत्रित होकर एक दूसरे वाहन के ठोकर का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में गुठनी पीएचसी लाया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर स्थिति नाजुक देख सीवान सदर रेफर कर दिया।
एम्बुलेंस से सीवान ले जाने के क्रम में सुमन की स्थिति बिगड़ती देख चालक रेफरल अस्पताल मैरवा में ले गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजन मानने को तैयार नही थे जिसके बाद एम्बुलेंस चालक सीवान सदर अस्पताल लेकर गया। सिवान सदर अस्पताल के चिकित्सक ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें
.jpeg?alt=media&token=6eb5e08f-5ea5-42bd-baa7-bc3dd8e6d5b6)