दस दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर सिवान की टीम भोपाल रवाना।
HighLights
सिवान
सिवान जिला भाजपा कार्यसमिति का सात सदस्यी दल 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर आज रविवार को भोपाल के लिये रवाना हुआ। आगामी 27 जून को भोपाल में होने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्ती सभा मेरा बूथ सबसे मजबूत में यह दल शामिल होगा। सभा के पहले सिवान भाजपा का सात सदस्यीय दल भोपाल भाजपा टीम के साथ कार्यक्रम की सफलता में अपनी भूमिका निभाएगा तथा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेगा।
सिवान की सात सदस्यीय टीम के यात्रा प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुन को हम लोग भोपाल पहुंचेगे तथा 27 जून को हम सब मोदी जी की विशेष कार्यक्रम मे शामिल होकर पार्टी द्वारा दिये गये दिशानिर्देश पर अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। यात्रा के सह प्रभारी रवि रंजन श्रीवास्तव ने बताया की 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के तहत पांच चुनावी राज्य में हम सब अलग अलग जिले मे जाकर बैठक करेंगे और प्रवास करके बूथ सशक्तिकरण के रणनीति पर काम करेगे।
भोपाल यात्रा दल मे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नितीश कुशवाहा,जेपी पाण्डेय, अमर ज्योती तिवारी,कुन्दन दुबे अविनाश यादव शामिल है
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

