जिलाधिकारी ने सपरिवार किया द्वापरयुगीन शिवलिंग पर जलार्पण।

मिनहाज सोहग्रवि, March 26, 2023

Views240

गुठनी (सिवान)

जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे रविवार को सपरिवार सोहगरा शिवधाम पहुकर द्वापरयुग में दैत्यराज वाणासुर द्वारा स्थापित पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। बाबा हँसनाथ सोहगरा शिवधाम के मुख्य पुजारी सह महंत अरविंद गिरी ने शिव स्तोत्र व मंत्रोचारण से शिवलिंग पर जलाभिषेक करवाया। रविवार दोपहर सोहगरा पहुचे जिलाधिकारी श्री पांडे का बाबा हँसनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया तथा पूजा अर्चना के बाद मंदिर के विकास संबंधी अपनी मांग भी रखा गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश,अंचल अधिकारी शम्भूनाथ राम,अंचल निरीक्षक कृष्णा गुप्ता,सेवा समिति के सचिव खान मिनहाज सोहग्रवि, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, सत्येंद्र गिरी,सावन जायसवाल,शिवा गिरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।