श्री हनुमत दिग्विजय रथयात्रा पहुचा सोहगरा शिवधाम,हुआ भव्य स्वागत।
गुठनी (सिवान)
सनातन धर्म का अलख जगाने व अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रति आस्था मजबूत बनाने को लेकर किष्किन्धा से आरंभ होकर श्रीरामजन्म भूमि अयोध्या तक को जाने वाली हनुमत दिग्विजय रथयात्रा मंगलवार को बिहार प्रांत में यूपी के लार थानाक्षेत्र होकर पवित्र पौराणिक नगरी बाबा हँसनाथ के सोहगरा शिवधाम में पहुंची। सोहगरा पहुची रथयात्रा का भव्य स्वागत बाबा हँसनाथ सेवा समिति द्वारा किया गया। रथयात्रा के साथ चल रहे संतो ने द्वापरयुगीन विशालकाय शिवलिंग का विधिवत पूजा अर्चना किया और स्वागत में आयोजित सभा को संबोधित भी किया।
रथयात्रा का नेतृत्व कर रहे शांभवी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरुप महाराज व डांडी महाराज ने सोहगरा मंदिर में द्वापरयुग में स्थापित विशालकाय शिवलिंग की पूजा अर्चना करने के बाद कहा यह शिवलिंग अद्भुत है और इसके दर्शन मात्र से शिवभक्तों को धन्यता प्राप्त होगी। बाबा हँसनाथ सेवा समिति के मिनहाज सोहग्रवि,सुरेंद्र चौहान तथा मंदिर के मुख्य पुजारी महंत अरविंद गिरी ने बताया कि बलिया के श्रीभृगु आश्रम से यात्रा सोहगरा पहुचा और यहां से दीर्घेश्वरनाथ धाम के लिये प्रस्थान किया।
समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह,सावन जायसवाल, सतेंद्र मिश्र,डॉ आर बी सिंह के अलावा प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह,गुठनी के प्रसिद्ध चिकित्सक सह पीएमसीएच के पूर्व वरीय सर्जन डॉ रविन्द्र नाथ शुक्ला, बिसेंद्र बैठा,सुनील गुप्ता सहित दर्जनों प्रमुख लोगो ने यात्रा में चल रहे संतगण को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 108 श्री राधाकांत जी महाराज(106 वर्ष) ने किया।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)