पूर्व विधायक को दी गयी श्रद्धांजलि।
गुठनी
भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधायक रामायण मांझी के ब्रम्हभोज के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुच कर पूर्व स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे,पूर्व स्वास्थ मंत्री व्यासदेव प्रसाद, विधायक कर्णजीत उर्फ व्यास सिंह,देवेश कांत सिंह,विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने रामायण मांझी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मंत्री श्री पांडे ने कहा रामायण जी भाजपा के लिये समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव पार्टी के लिए लगे रहे उन्होंने कभी नही सोचा हम विधायक है हमेसा एक कार्यकर्ता की तरह सबके साथ काम करते रहे। उनकी कमी हमसबों के लिये ही नही बल्कि पार्टी के लिये भी अपूर्णनीय क्षति है उन्होंने विधायक पुत्र धनंजय उर्फ मिंटू मांझी सहित परिजनों को ढांढस दिलाया और हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्रद्धांजलि सभा मे पहुचने वालों में मनोज सिंह, राजीव रंजन उर्फ बिट्टू सिंह,अभिमन्यु सिंह,राहुल तिवारी,अनुराधा गुप्ता,चंद्र विजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव,पूर्णिया लोकसभा प्रभारी राजकुमार शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे,समरजीत सिंह,चन्द्रमा प्रसाद,धर्मेंद्र सिंह,राजनाथ राम,विद्यासागर बैठा,मुन्ना तिवारी,देवेंद्र गुप्ता,अमित चतुर्वेदी,शैलेंद्र तिवारी,सहित काफी संख्या में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)