भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधायक की हृदयाघात से निधन।

 कृष्ण मोहन शर्मा, March 5, 2023

Views674

HighLights

  • # -2005 तत्कालीन मैरवा विधानसभा व 2010 में रहे दरौली विधानसभा के विधायक।
  • गुठनी

    भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता सह दरौली व तत्कालीन मैरवा विधानसभा से विधायक रहे गुठनी थानाक्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी रामायण मांझी का निधन सोमवार को हृदयाघात के कारण हो गया। पूर्व विधायक श्री मांझी की मौत की खबर ज्योंही क्षेत्र में पहुची सबलोग सन्न रह गये और शोक की लहर दौड़ गयी। खबर ज्यों ज्यों क्षेत्र ने फैली सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता ग्यासपुर गांव पहुचने लगे। श्री मांझी के भाई रामवधेश मांझी ने बताया सोमवारर अहले भोर में उन्हें सीने में दर्द हुआ और आनन फानन में सिवान ले जाया गया तथा विशेषज्ञ चिकित्सक आशुतोष कुमार के यहां भर्ती किया गया। अभी ईलाज अभी शुरू ही हुआ था कि उनका निधन हो गया।

    65 वर्षीय श्री मांझी आरंभ से ही जनसंघ के लिये काम करते रहे और 2005 में भाजपा के टिकट से तत्कालीन मैरवा विधानसभा से चुनाव जीत कर विधायक बने पुनः 2010 में परिसीमन बदलने पर दरौली विधानसभा से चुनाव जीतकर दुबारा विधानसभा में पहुचे। रामायण मांझी की मौत उनके परिवार सहित क्षेत्र के लिये बहुत बड़ी क्षति है। एक ओर जहां उन्होंने अपने परिवार के विकास के लिये विधायक रहते नही किया वही दूसरी ओर वे इस क्षेत्र के लिये एक मात्र प्रांतीय स्तर के नेता थे जिसकी भरपाई बमुश्किल हो सकेगी। रामायण मांझी के तीन संतानों में छोटे बेटे की मौत एक दुर्घटना में विदेशी धरती इराक में 2020 में हो गयी थी। छोटे बेटे की मौत के बाद से श्री मांझी काफी टूट से गये थे और स्वास्थ बिगड़ गयी थी। श्री मांझी की पत्नी बालकेशी देवी विलाप करते करते नर्वस हो जा रही है।

    कौन कौन है रामायण के परिवार में।

    हृदयाघात से मौत के शिकार भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधायक रामायण मांझी (65 वर्ष) गुठनी थानाक्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी सत्यनारायण मांझी बड़े पुत्र है। अन्य तीन भाइयों में क्रमश रमाशंकर, उमाशंजर व रामवधेश मांझी शामिल है। श्री मांझी के तीन संतानों में बड़ा पुत्र प्रत्यंजय,माझिल पुत्र धनंजय उर्फ मिंटू व राकेश शामिल है। छोटे पुत्र राकेश की असामयिक मौत 2020 में नौकरी करने के दौरान ईराक में हो गयी थी। बहुत मशक्कत के बाद राकेश का शव करीब 20 दिन बाद गांव आया था। इस दौरान श्री मांझी की तवियत बिगड़ती गयी थी और बेटे के शोक में डूब गये थे

    सरयू तट पर हुआ पूर्व विधायक रामायण मांझी का अंतिम संस्कार।

    भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधायक रामायण मांझी का अंतिम संस्कार ग्यासपुर स्थित पवित्र सरयू नदी तट पर सोमवार शाम किया गया। श्री मांझी के बड़े पुत्र प्रत्यंजय कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। जदयू के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री डॉ रमेश ऋषिदेव, पूर्व विधायक विक्रम कुँवर,यूपी के सलेमपुर के पूर्व विधायक काली पांडे, सांसद कविता सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे,युवा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ हैपी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु पांडे,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान,भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव प्रताप उर्फ बिट्टू सिंह, युवा मोर्चा के नेता नीतीश कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद विद्यासागर बैठा,राजनाथ राम,समरजीत सिंह,भजपा मंडल अध्यक्ष नौतन अजय तिवारी उर्फ मंटू बाबा,गुठनी धर्मेंद्र सिंह,मृत्युंजय तिवारी,शर्मानंद राम,क्षेत्र के प्रख्यात सह पीएमसीएच के वरीय सर्जन डॉ रविन्द्र नाथ शुक्ल,सहित दर्जनों वरीय लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सरयू नदी तट पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।