शांति समिति की बैठक आयोजित,होली में डीजे पर लगा प्रतिबंध।

कृष्ण मोहन शर्मा, March 4, 2023

Views89

गुठनी - रंगोत्सव पर्व होली तथा सब ए बारात पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में थाना परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने होली के दिन सावधानी रखते हुये सघन गस्त का सुझाव दिया। पड़री पंचायत के मुखिया लल्लन सिंह ने कहा कि हमारा थानाक्षेत्र यूपी का सीमावर्ती है ऐसी स्थिति में हुड़दंग मचाने वाले व असामाजिक तत्व शराब की खरीदारी दो पहले से करके लाना शुरू कर देते है। यूपी से लगे गांवो में विशेष गस्त किया जाय जिससे शराब पर अंकुश लग सके।

प्रशासन की ओर से बीडीओ आनंद प्रकाश ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि सभी लोग प्रशासन को सहयोग करें। डीजे और अश्लील गानो पर प्रतिबंध के लिये प्रतिनिधियों के अनुरोध पर प्रतिबंध लगा दिया गया। डीजे पूर्णतः होली में प्रतिबंधित रहेगा इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने आश्वस्त किया कि सभी डीजे वालों को नोटिस भेजा जा रहा है।

बैठक में सीओ शम्भूनाथ राम,नगर पंचायत चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता,पूर्व प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह,बब्बन यादव,सुनील ठाकुर,दिलीप गुप्ता,रविन्द्र पासवान,राजू राम,राजनाथ राम,मुंशी मियां, अफजल हुसैन,डॉ मुकुल वर्मा,मुन्ना कुशवाहा,उदय राम,सरपंच राजेश कुमार,खुर्शेद अंसारी,विजय पाल,दिनेश यादव उर्फ विधायक,हरिश्चन्द्र जायसवाल,सुभाष ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।