जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित।

कृष्ण मोहन शर्मा, March 4, 2023

Views654

( गुठनी ) -- प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता,अधिकारी व कर्मचारियों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व कर्मचारी,अधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच से होली परंपरा पर आधारित पारंपरिक सांस्कृतिक गीत गायन की प्रस्तुति चर्चित गायक द्वारा की गयी। बीडीओ आनंद प्रकाश,सीओ शम्भूनाथ राम,थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने रंगोत्सव को आपसी सामंजस्य के साथ खुशी व उमंग के माहौल में मनाने के निमित्त आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को सकारात्मक कार्य बताया।पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में खाने की व्यवस्था के अलावा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने व मिठाई खिलाकर शुभ होली की कामना की गई। कार्यक्रम में पंचायत व नगर पंचायत के सभी प्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे।