बिहार में शिक्षा स्वास्थ पूरी तरह ध्वस्त,शराबबंदी गलत निर्णय :- प्रशांत किशोर
सिवान -
बिहार में शिक्षा और स्वास्थ व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और शराबबंदी लागू करना बिहार के आका का सबसे गलत निर्णय है। उक्त बातें बिहार की पदयात्रा कर रहे लोकप्रिय राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ने प्रेस वार्ता के दौरान सिवान के इंडोर स्टेडियम में कही। उन्होंने कहा मैं चंपारण से यात्रा आरंभ किया हूं और 150 दिन में करीब 150 गांवो का पदयात्रा किया और यही सुना व देखा कि स्वास्थ और शिक्षा व्यवस्था धरातल पर है ही नही। स्वास्थ व्यवस्था की बात करें तो रेफरल और सदर अस्पताल में गया नही इसलिये उसकी स्थिति क्या है नही कह सकता लेकिन पंचायत स्तर पर अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र,स्वास्थ उप केंद्र की व्यवस्था देखा कही भी कार्यरत नही था। जिन जिन रास्तो से गुजरा कही भी स्वास्थ संबंधी सरकारी व्यवस्था नजर नही आयी कही दिखा भी उप केंद्र तो वीरान पड़ा था।
जो मैंने देखा और लोगों ने जो बताया उसके आधार पर बिहार सरकार की स्वास्थ व्यवस्था बिल्कुल नगण्य है। शिक्षा की बात करें तो सरकार समता मूलक शिक्षा देने के लिए पुराने स्कुलो को उत्क्रमित कर दिया और शिक्षा मित्रों को शिक्षक बना कर कागजी कोरम पूरा कर लिया। आज स्कुलो से खिचड़ी बट रही है कॉलेजो से डिग्री बट रही है और दोनों में पढ़ाई कही नही हो रही है। शिक्षा के नाम पर खानापूर्ति के शिवाय कुछ नही रह गया है। भिन्न भिन्न दलों के नेताओं का सपोर्ट पर उन्हें पदासीन करने के लिये चर्चित बिहार के उभरते चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर ने डिजिटल मीडिया व यूट्यूबर्स मीटिंग को संबोधित करते हुये यूट्यूबर्स की मदद करने की पेशकश की। उन्होंने कहा हम आपकी परेशानियों को समझते है और आपकी मदद करना भी चाहते है आपलोग अपना सुझाव खुले मंच दे।
इस कार्यक्रम में चार जिलों से सैकड़ों की संख्या में यूट्यूबर्स व डिजिटल मीडिया के लोग पहुचे थे। जिन जिलों के डिजिटल व यूट्यूबर्स शामिल रहे उनमे सारण,सिवान, गोपालगंज व पूर्वी चंपारण शामिल है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)