बिहार के विकास के लिये योग्य और सही प्रतिनिधि को चुनें-प्रशांत किशोर।

कृष्ण मोहन शर्मा, March 3, 2023

Views841

गुठनी गुठनी प्रखंड क्षेत्र की पदयात्रा करते हुये दरौली के द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुचे जन सुराज के नेतृत्वकर्ता प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बिहार के विकास के लिये सच्चे व योग्य प्रतिनिधि के पक्ष में मतदान करने से ही संभव है। मतदान करते समय थोड़ा स्वार्थी बन जाय और अपने तथा अपने भावी पीढ़ी के विकास को नजर में रखते हुये सही और योग्य जनप्रतिनिधि को अपना कीमती मत दे। उन्होंने कहा बिहार में बेरोजगारी और पलायन की समस्या गंभीर है और बेरोजगारी केवल गरीब की समस्या नही बल्कि माध्यम वर्ग सहित अन्य वर्ग की भी समस्या है। बिहार के युवाओं को बचपन मे पढ़ाई,जवानी में कमाई और बुढापा में दवाई के लिये बाहर जाना पड़ता है और हर अवस्था मे वे परिवार से दूर ही रह पाते है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था उत्क्रमित विद्यालय व नियोजित शिक्षक के बीच उलझ कर रह गयी है और विश्वविद्यालय से डिग्री तथा विद्यालय खिचड़ी मिल रहा है। समता मुलक शिक्षा देने के लिए कागजो में सबकुछ कर दिया गया है पर धरातल पर कुछ नही दिखता।

अपनी पदयात्रा के संदर्भ में उन्होंने कहा हम तीन विंदु पर काम कर रहे है जिनमे पहला है गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना दूसरा समाज के मदद से समाज के सही लोग का चयन करना तथा गांव पंचायत की विकास योजना तैयार करना।