जीविका की कैडरों ने कार्यालय में की तालाबंदी।
गुठनी
अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहीं जीविका कर्मियों ने गुरुवार को सीएलएफ कार्यालय में तालावन्दी कर दी। गुरुवार को सागर सीएलएफ कार्यालय पर पहुचीं जीविका की सीएम,बुक कीपर,सीएफ,एमबीके की कैडरों ने सीएलएफ कार्यालय में तलावन्दी कर नारेबाजी की। इन लोंगों की दस मांगो में कैडरों को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र मिलें,
मानदेय "कंट्रीब्यूशन सिस्टम" पर अविलंब रोक लगे,
कैडरों का मानदेय कम से कम पच्चीस हजार और नियमित हो,
काम से हटाने की धमकी पर रोक लगे और धमकी देने वाले पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई हो,
कैडरों का क्षेत्र भ्रमण भत्ता कम से कम तीन हजार हो,
महिला विकास निगम के अस्तित्व को बरकार रखते हुए एफडीई/सीईओ का मानदेय वृद्धि हो,
अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को क्रमशः संकुल स्तर पर पांच सौ, ग्राम संगठन स्तर पर तीन सौ, स्वयं सहायता समूह स्तर पर दो सौ रुपये बैठक भत्ता मिले,
पांच साल पुराने सभी जीविका दीदियों का ऋण माफ हो,
परियोजना में तीन साल पूरा करने वाले कैडरों के लिए स्टाफ के रूप में पदोन्नति की व्यवस्था हो और कैडरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, अवकाश, महिला कैडरों को बिशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश,दो लाख लाख का मेडिक्लेम एवं पांच लाख का डेथ क्लेम शामिल है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)