तीसरे दिन भी नही मिला डेढ़ वर्षीय बंटी का कोई सुराग,पुलिस छापेमारी जारी।
गुठनी/दरौली
दरौली थानाक्षेत्र के चकरी गांव निवासी विनोद राजभर के डेढ़ वर्षीय पुत्र बंटी का तीसरे दिन रविवार देर शाम तक भी कोई सुराग नही मिल सका है परिजनों का विलाप बढ़ते जा रहा है वही पुलिस का सर दर्द भी बढ़ गया है। रविवार को बंटी घर पर आसपास के लोग भी मौजूद थे जक परिजनों को ढांढस दिला रहे थे। दरौली पुलिस घटना की जानकारी होते ही बंटी की माता माया देवी के आवेदन पर थानकाण्ड संख्या 83/23 धारा 363 दर्ज करते हुये तत्काल कारवाई शुरू कर दी है मगर तीन दिन बितने के पश्चात न तो आरोपित को गिरफ्तार कर सकी नही बंटी बरामद हो सका है हालांकि आरोपित हरेश राजभर की तलाश में उसके परिजनों से पूछताछ के बाद संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
उधर बंटी के घर पहुच कर नजदीकी व संबंधी लोग ढांढस दिला रहे है। रविवार को कृष्णा यादव,ललन राजभर,विनोद राजभर,अनिल कुमार,सनिदेवल कुमार,ललिता देवी,रिंकु देवी,संजु देवी,रीता देवी,रजिया देवी,दुर्गावती देवी आदि ने माया देवी को ढांढस दिलाया। विदित हो कि 31 मार्च की सुबह दरौली थानाक्षेत्र के चकरी निवासी विनोद राज भर का डेढ़ वर्षीय पुत्र बंटी दरवाजे पर खेल रहा था और अचानक से लापता हो गया जिसकी खोजबीन परिजनों द्वारा की गई परंतु कही पता नही चल सका तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद दरौली पुलिस चकरी गांव पहुच कर घटना की जानकारी ली तथा अपने स्तर से भी खोजबीन में जुट गयी है। बंटी की मां माया देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवायी है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)