थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।
गुठनी
शुभ रामनवमी पूजा और श्रीम जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने शुभ छठ पूजा शान्तिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होने पर सभी को धन्यवाद दिया और कहा जिस तरह बीते हर पर्व के मौके पर आमजन का सहयोग रहा है उस सहयोग की अपेक्षा करता हूं। शोभायात्रा के दौरान आने वाले कठिनाईयों को बताते हुये सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि शोभायात्रा के रास्ते में पड़ने वाले पेड़ की टहनियों को कटवा दिया जाय और पुलिस प्रॉपर गस्त करती रहेगी।
बैठक में मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता,पूर्व प्रमुख बब्बन यादव,कामोद प्रसाद नारायण उर्फ सुबोध सिंह,मुखिया लल्लन राय,उदय राज,रणजीत कुशवाहा, श्रीनिवास गुप्ता,बीडीसी भीमराज यादव,बाल्मीकि राम,शिवदत्त राम,दिलीप गुप्ता,मुंशी मियां,लिटिल पांडे,हरिश्चंद्र जायसवाल, दिनेश यादव,अंगद पटेल,विजय पाल,श्रीनिवास गुप्ता,मनोज पांडे,सुनील ठाकुर,सुद्दु मद्देशिया,सुभाष ठाकुर,अरविंद यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)