कैंडिल मार्च निकाल जन सुराजियों ने कहा लाठी डंडो की सरकार नही चलेगी।

कृष्ण मोहन शर्मा, January 9, 2025

Views138

गुठनी(सिवान)

बीपीएससी परीक्षा में हुयी धांधली के खिलाफ परीक्षा रद्द करने की पटना में मांग कर रहे बीपीएससी छात्रों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज करने व छात्र आंदोलन के समर्थन में आमरण अनशन पर गांधी मैदान में बैठे जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर जी की गलत तरीके से गिरफ्तारी के खिलाफ गुठनी में कैंडिल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया। गुरुवार शाम जन सुराज के कार्यकर्ता हाथ में मोंमबत्ती लेकर बैनर व कोट्स लिखे तख्ती के साथ मुख्यालय में मार्च करते हुए गुठनी चौराहा पहुच कर प्रदर्शन किया। मुख्य गोलंबर पर जलती हुई मोमबती रखकर जन सुराज के मुख्य नेतृत्व कर्ताओं ने मौजूद लोगों को संबोधित किया।

पीएमसीएच के सेवानिवृत्त वरीय सर्जन डॉ रविन्द्र नाथ शुक्ल नें कहा छात्र आंदोलन के समर्थन में आज का जो कैंडिल मार्च का जो कार्यक्रम है वह दो मुख्य विंदु पर अर्धारित हैं। पहला छात्र आंदोलन का पूर्ण समर्थन और दूसरा छात्र आंदोलन को सफल बनाने के उद्धेय से आमरण अनशन पर चल रहे प्रशांत किशोर जी के बिगड़ते स्वास्थ की चिंता। उन्होनें बहुत बड़ी समस्या शिक्षा में सुधार और परीक्षा में हो रही धांधली पर रोक के लिए अनशन जारी रखा है ऐसे में उनके स्वास्थ में गिरावट आई है और आईसीयू में हैं। उनका यह आंदोलन बिहार का ज्वलंत मुद्दा बन चुका है। हमलोग कैंडिल मार्च के जरिये सरकार से मांग करते हैं कि छात्रों की मांग सुने और परीक्षा रद्द करें।

दरौली विधानसभा से चुनाव लड़ चुके जन सुराजी नेता चंद्रमा प्रसाद ने कहा बिहार की गूंगी बहरी बेहयाई सरकार को छात्रों का आंदोलन दुखदायी लग रहा है जिससे क्रोधित होकर आतंकायी लाठी चलवा रही है।जो राष्ट्र के लिये कल के भविष्य है उनको बेरहमी से पिटवा कर उनका हौशला तोड़ रही है ये नीतीश कुमार की सरकार। सिवान जिले में भाकपा माले के फाउंडर नेताओं में रहे और राजद से होते हुए जन सुराजी बने नन्द जी राम ने अपने उद्द्बोधन मे कहा कि ये नीतीश कुमार की निरंकुश सरकार ने भिन्न भिन्न मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर अबतक 87 बार लाठियां चलवाई है जो हिटलरशाही को दर्शाता है। जिस प्रकार आजादी की लड़ाई में मंगल पांडे ने नेतृत्व करके पूरे भारत मे अलख जगा दिया था उसी प्रकार छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व प्रशांत किशोर जी करके पूरे बिहार को जागृत करेंगे।

कैंडिल मार्च कार्यक्रम को अपने संबोधन में कांग्रेस नेता सह पूर्व मुखिया विंध्याचल सिंह ने कहा अभी जो बिहार में चल रहा है परीक्षाओं में सेटिंग व पेपर लीक का खेल उसके विरोध में आंदोलन कर रहे व्यक्तित्व का हम सभी समर्थन करते हैं और इस कैंडिल मार्च में शामिल होकर निरंकुश सरकार से छात्रों की उचित मांग को मानने का बाध्य संदेश दे रहे है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में अजय दुबे,शैलेन्द्र दुबे,रमेश मिश्र सहित कई अन्य शामिल है।